इस साल टॉप 10 में आने से चूकी ‘मनमर्ज़ियां’ कमाएं इतने करोड़

0

 अनुराग कश्यप की फिल्म ‘मनमर्ज़ियां’ 2018 मे रिलीज हुई जिसमे अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और विक्की कौशल जैसे कलाकार शामिल थे। आपको बता दें ये फिल्म Top 10 मे आने से पीछे रह गई। इस फिल्म को 3.52 करोड़ की ओपनिंग मिली थी, हालांकि इससे पहले आई राजकुमार राव और श्रद्रा कपूर की फिल्म स्त्री ओपनिंग वीकेंड में 32.07 करोड़ जमा करने में कामयाब रही थी लेकिन ये भी Top 10 मे आने से पीछे रह गई।

इस साल दसवें स्थान पर फिल्म धड़क रही जिसे शंशाक खेतान ने डायरेक्ट किया था।

नौवें स्थान पर ‘वीरे दी वेडिंग’ है जिसके डायरेक्टर शशांक घोष थे। इस फिल्म ने ओपनिंग में 36.52 करोड़ जमा किए थे। जून मे रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शको ने काफी सराहा था।

खिलाडियों के खिलाड़ी अक्षय कुमार और राधिका आप्टे की फिल्म आठवें स्थान पर रही जिसने 40.05 करोड़ की कमाई की थी। अरुणाचलम मुरुगनाथम पर बनी बायोपिक मे अक्षय कुमार ने उनका किरदार बखूबी निभाया था।

सातवें स्थान पर अजय देवगन की फिल्म ‘रेड’ रही। फिल्म काफी हिट रही और 41 करोड़ की कमाई करने में कामयाब रही थी। अजय देवगन इस फिल्म में इनकम टेक्स ऑफिसर के रूप में दिखे थे।

छठे स्थान पर जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते रही। जो 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म ने 51.69 करोड़ की कमाई की थी।

पाचवें स्थान पर अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड रही। इस फिल्म ने 71.30 करोड़ की कमाई की थी। भारतीय हॉकी टीम बर्लिन ओलंपिक मे किस तरह गोल्ड जीत जाती है इस फिल्म मे बखूबी से दर्शाया गया है।

चौथे स्थान पर टाइगर श्रॉफ़ की ‘बाग़ी 2’ रही जिसने 73.1 करोड़ की थी। इस फिल्म मे टाइगर श्रॉफ़ के साथ दिशा पाटनी भी थी। इस फिल्म के एक्शन सीन दर्शकों को बहुत अच्छे लगे थे।

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की फिल्म रेस 3 तीसरे स्थान पर रही। जिसने अपने वीकेंड में 106.47 करोड़ जमा किए थे। इसमे कई कलाकार मौजूद थे जैसे बॉबी देओल, जैकलीन फर्नांडिस, अनिल कपूर, साक़िब सलीम और डेजी शाह फिल्म काफी हिट रही थी।

इतने विवादो के बाद रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की पदमावत ने धमाकेदार कलेक्शन किया पहले इस फिल्म का नाम पद्मावती था फिर विवादो के चलते इसका नाम पद्मावत रखा गया। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह जैसे कलाकार शामिल थे। ये फिल्म दूसरे स्थान पर रही और ओपनिंग वीकेंड में 114 करोड़ की कमाई की थी।

आप को बता दें कि टॉप 10 में नंबर 1  पर रही सजंय दत्त पर बनी बॉयोपिक संजू ने सबसे ज्यादा कमाई की थी। संजय दत्त का किरदार निभाने वाले और कोई नही बल्की रणवीर कपूर थे जिसे दर्शको मे बेहद पसंद किया गया। इस फिल्म ने 120.06 की कमाई की थी।

अगर आप पत्रकारिता जगत से जुड़ना चाहते हैं तो हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से संपर्क करें

यह भी देखें –