17.6 C
New York
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news मणिपुर: बीरेन सिंह को चुना गया भाजपा विधायक दल का नेता, पार्टी...

मणिपुर: बीरेन सिंह को चुना गया भाजपा विधायक दल का नेता, पार्टी कार्यालय में हुई बैठक के बाद बड़ा फैसला

22

मणिपुर के अगला मुख्यमंत्री का नाम अब साफ हो गया है। मणिपुर भाजपा विधायक दल की बैठक में कार्यवाहक मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को विधायक दल का नेता चुना गया है। रविवार को भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू की मौजूदगी में हुई बैठक में बीरेन सिंह के नाम पर मुहर लगाई गई।

इस अवसर पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा ये बहुत ही अच्छा निर्णय है, ये सुनिश्चित करेगा कि मणिपुर में एक स्थिर और जिम्मेदार सरकार हो जो आगे निर्माण करेगी क्योंकि केंद्र पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर राज्यों पर विशेष ध्यान देता है।