17.6 C
New York
Tuesday, February 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news महाराष्ट्र: ठाणे में रसायन कारखाने में आग लगी, कोई हताहत नहीं

महाराष्ट्र: ठाणे में रसायन कारखाने में आग लगी, कोई हताहत नहीं

4

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक औद्योगिक इलाके में एक रसायन कारखाने में देर रात आग लग गई। एक अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। आग की वजह से रसायनों से भरे डिब्बों में विस्फोट हो गया, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रात आठ बजे तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक, आग को बुझाने के प्रयास जारी हैं, जो पिछले 20 घंटों से चल रहे हैं। क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि डोम्बिवली कस्बे में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम क्षेत्र में स्थित मेट्रोपोलिटन कंपनी में सोमवार देर रात 12 बजकर करीब 45 मिनट पर आग लगी।

कदम ने कहा, ‘‘आग में कोई झुलसा नहीं है।’’ उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है। 20 से अधिक दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि आग की वजह से पूरे क्षेत्र में धुआं भर गया है, जबकि आग लगने के कारण कंपनी में रखे रसायन से भरे ड्रम फट गए। कंपनी के श्रमिकों को पहले ही निकाल लिया गया था। मोटे धुएं के कारण आसपास के स्कूलों को निर्धारित समय से पहले बंद कर दिया गया। उप-अग्निशमन अधिकारी नामदेव चौधरी ने कहा, ‘‘लगभग 80 फीसदी आग पर अब नियंत्रण पा लिया गया है।’’