17.6 C
New York
Sunday, April 26, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Mahabharat का टाइटल सॉन्ग Sonu Nigam ने गाया था, वीडियो शेयर...

Mahabharat का टाइटल सॉन्ग Sonu Nigam ने गाया था, वीडियो शेयर कर बताया इसे बेशकीमती

8

कोरोना वायरस लॉकडाउन में पुरानी लोकप्रिय शो के प्रसारण ने दर्शकों की यादें ताजा कर दी। बीआर चोपड़ा की Mahabharat का भी पुन:प्रसारण हुआ और इनके कलाकारों को एक बाद फिर वही प्यार और इज्जत मिली। बॉलीवुड सिंगर Sonu Nigam को भी महाभारत की यादें ताजा हो गई।

कमाल की बात तो यह है कि उन्होंने खुद महाभारत के मशहूर टाइटल सॉन्ग को एक मौके पर स्टेज पर गाया था। खुद सोनू निगम ने पुराना वीडियो शेयर किया है जिसमें वह 16 साल की उम्र में स्टेज पर महाभारत का टाइटल सॉन्ग गा रहे थे।

यह वीडियो तालकटोरा इंडोर स्टेडियम का है जहां लाइफ आर्केस्ट्रा के बीच सोनू निगम नजर आ रहे हैं। इस आयोजन में महाभारत के कलाकर मुकेश खन्ना भी मौजूद थे जिन्होंने भीष्म पितामह की भूमिका निभाई थी। उस उम्र में भी सोनू निगम की आवाज उतनी ही शानदार थी। उन्होंने इस गाने को बहुत ही बेहतरीन तरीके से गाया है।

सोनू निगम ने खुद इस वीडियो को शेयर किया और इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘पुरानी बेहतरीन दिनों में से एक कीमती वीडियो शेयर कर रहा हूं। तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में मैं महाभारत सॉन्ग गा रहा हूं जो कि मैंने इसे याद कर गाया था। तब हमारी पास वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जैसे यूट्यूब नहीं थे।’