17.6 C
New York
Friday, January 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news जम्मू में वकील की घर में घुस कर हत्या

जम्मू में वकील की घर में घुस कर हत्या

2

शहर के एक वरिष्ठ वकील की सोमवार को उनके घर के अंदर हत्या कर दी गई। पुलिस को हत्या में उनके नौकर के शामिल होने का संदेह है। नौकर फिलहाल लापता है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि बिजली विकास विभाग के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता शेनाज गोनी के पति रेयाज अहमद बुच अपने ग्रेटर कैलाश स्थित आवास पर अकेले थे। उन्होंने कहा कि पुलिस दल हत्या की सूचना मिलने के बाद घर पहुंचा और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि मृतक की अपने हत्यारे के साथ हाथापाई हुई थी। उनके शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए। उन्होंने बताया कि घर में लगे सीसीटीवी को तोड़ दिया गया था। साथ ही निजी कार और कुछ अन्य कीमती सामान कथित तौर पर छीन लिए गए थे। जिससे लगता है कि हत्या के पीछे का मकसद चोरी था।

उन्होंने कहा परिवार के नौकर पर हत्या का संदेह है। वह बिहार का रहने वाला है। हत्या का मामला दर्ज कर अपराधी को पकड़ने के लिए आगे की जांच जारी है। मृतक वकील के रिश्तेदार ने बताया कि बुच की पत्नी विदेश में है जबकि उनका बेटा मुंबई गया था। नौकर कुछ महीने पहले ही काम पर लगा था।