17.6 C
New York
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Celebrity लखनऊ में कुलदीप यादव का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन, योगी- अखिलेश समेत खेल...

लखनऊ में कुलदीप यादव का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन, योगी- अखिलेश समेत खेल जगत की दिग्गज हस्तियां शामिल

5

लखनऊ  में भारत के स्टार चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का भव्य वेडिंग रिसेप्शन मंगलवार को आयोजित किया गया। इस खास मौके पर राजनीति और खेल जगत की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत कर समारोह की रौनक बढ़ा दी।

रिसेप्शन में योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव  के साथ-साथ Board of Control for Cricket in India (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर भी मौजूद रहे।

राजधानी के होटल ‘द सेंट्रम’ में आयोजित इस आलीशान समारोह में कुलदीप यादव अपनी पत्नी वंशिका के साथ विंटेज रोल्स-रॉयस कार से पहुंचे। कुलदीप काले बंदगला सूट में नजर आए, जबकि वंशिका क्रीम रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं।

इस मौके पर भारतीय क्रिकेट जगत के कई बड़े नाम भी शामिल हुए। रवींद्र जडेजा, यशस्वी जैसवाल, ऋषभ पंत और शिखर धवन जैसे खिलाड़ी समारोह की शोभा बढ़ाते नजर आए।

बता दें कि कुलदीप यादव ने 14 मार्च को उत्तराखंड के Mussoorie में वंशिका सिंह के साथ शादी की थी।

फिलहाल कुलदीप यादव भारतीय टीम के साथ टी20 विश्व कप जीतने के बाद अब अपने अगले असाइनमेंट की तैयारी में जुटेंगे। 28 मार्च से शुरू हो रहे Indian Premier League 2026 में वह Delhi Capitals की ओर से खेलते नजर आएंगे। टीम अपना पहला मुकाबला 1 अप्रैल को Lucknow Super Giants के खिलाफ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेलेगी।