17.6 C
New York
Tuesday, January 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood जानिए जब बॉलीवुड कि चांदनी को किया धकधक गर्ल ने रिप्लेस

जानिए जब बॉलीवुड कि चांदनी को किया धकधक गर्ल ने रिप्लेस

3

 बॉलीवुड कि चांदनी इस दुनिया को तकरीबन एक साल पहले अलविदा कह चुकी है। लेकिन उनके फैन्स के लिए आज भी इस बात को स्वीकारना मुश्किल है कि सिनेमा जगत की दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी अब हमारे बीच में नहीं रहीं। दरअसल श्रीदेवी अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बन रही फिल्म कलंक में काम करने वाली थीं लेकिन उनके निधन के बाद निर्देशक को उनके रोल के लिए किसी और को कास्ट करना पड़ा।

दरअसल अभिषेक ने काफी सोच-विचार के बाद इस रोल के लिए बॉलीवुड कि धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित को कास्ट किया। फिलहाल माधुरी अपनी आगामीं फिल्म टोटल धमाल के प्रमोशन में व्यस्त  है। फिल्म के प्रोमोशन के दौरान माधुरी ने बताया कि इस बात को स्वीकार करना उनके लिए बहुत मुश्किल था कि श्रीदेवी इस दुनिया में नहीं रहीं। उन्होंने कहा, “इस बात को स्वीकार करने में काफी वक्त लगा कि बॉलीवुड कि दिग्गज  अदाकारा हमारे बीच नहीं रहीं। यह बहुत शॉकिंग था। मेरा रिएक्शन ऐसा था कि आप चाहते हैं कि मैं यह रोल करूं? क्योंकि वे भी बहुत मजबूर थे। उन्हें काम तो करते रहना था”।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, “एक इंसान के दौर पर इसे स्वीकारना मुश्किल था। एक कलाकार के तौर पर आपको रोल और स्क्रिप्ट पता होता है। लेकिन ये सब पूरी तरह से अलग चीजें हैं। सच को स्वीकार करना बहुत मुश्किल था”। श्रीदेवी के निधन के बाद उनकी बेटी जाह्नवी कपूर ने माधुरी के साथ अपनी मां की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। जाह्नवी ने  इसके कैप्शन में लिखा, “शुक्रिया मेरी मां का रोल लेने के लिए”।

साथ ही जाह्नवी ने लिखा, “अभिषेक वर्मन की यह फिल्म मेरी मां के दिल के काफी करीब थी… पापा, खुशी और हम सभी माधुरी जी का तहे दिल से शुक्रिया करते हैं कि वह इस खूबसूरत सी फिल्म का हिस्सा बनीं है”। बता दें कि 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी की बाथटब में डूबने से मौत हो गई थी। वह अपने पति बोनी कपूर के भांजे मोहित मारवाह कि शादी समारोह को अटेंड करने के लिए दुबई गई हुई थीं। जहां यह दुखद घटना हुई।

यदि आप भी मीडिया क्षेत्र से जुड़ना चाहते है तो, जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-