17.6 C
New York
Friday, January 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news जानिए चॉकलेट से जुड़ी कुछ मजेदार बात…

जानिए चॉकलेट से जुड़ी कुछ मजेदार बात…

3

 चॉकलेट, का नाम से ही मन में खाने के ख्याल आने शुरू हो जाते हैं। चॉकलेट के दीवानों के लिस्ट में दुनिया भर के कई उम्र के लोग शामिल हो जाते हैं। आज के समय में त्योहार हो या किसी का जन्मदिन, चॉकलेट ने मिठाई की जगह ले ली है। चॉकलेट के शौकीन लोग इसे घर पर भी इसे बनाने से परहेज नहीं करते। आज के समय में बाजार में तरह-तरह के चॉक्लेट मौजूद हैं। सभी चॉकलेट की अपनी कीमत, सबका अपना स्वाद मगर एक बात जो सबमें समान है कि इसके मिठास और सेहत पर पड़ने वाला इसके प्रभाव।


जानिए चॉकलेट से जुड़े कुछ तथ्य

1. इस दौड़-भाग भरी जिंदगी में तनाव होना आम बात है, ऐसे में चॉकलेट आपकी मदद करता सकता है। माना जाता है कि चॉक्लेट की खुश्बू से तनाव दूर होता है। साथ ही इसे खाने से ऊर्जा आती है।

2. शोध के अनुसार डार्क चॉकलेट खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है साथ ही दिमाग के काम करने की भी क्षमता बढ़ जाती है।

3. अमेरिका के इंडियाना में हुए एक शोध में पाया गया की जिन साइकलिस्ट ने स्पोर्ट्स ड्रिंक की जगह मिल्क चॉकलेट पिया, उन्होंने ज्यादा स्कोर किया।

4. आश्चर्यजनक बात यह है कि व्हाइट चॉकलेट में न कोको सॉलिड्स होते हैं और न ही कोको लिकर होता है। कहा जाए तो वास्तव ने यह चॉकलेट नहीं होती है।

5. यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि 450 ग्राम चॉकलेट बनाने के लिए 400 कोको बींस की जरूरत पड़ती है।

6.माना जाता है कि  द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1941 में मशहूर एम एंड एम चॉकलेट्स 1941 में सेना के सिपाहियों के लिए बनाई गईं थीं।

7. अमेरिका में हर सेकंड करीब 100 पाउंड्स चॉकलेट खाते हैं।

8. शोध के मुताबिक दुनिया में लगभग 40% बादाम चॉकलेट बनाने में इस्तेमाल किए जाते हैं।

9. चॉकलेट के बढ़ते शौक और बढते व्यापार को देखते हुए अब मिल्क चॉकलेट में लिपटे हुए आलू के चिप्स भी लॉन्च किए जा चुके हैं।

10. माना जाता है कि चॉकेलट खाने से दांत खराब होते हैं मगर चॉकलेट में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते है जिससे दांत खराब नहीं होते।

11. शोध के अनुसार खांसी होने पर दवा से ज्यादा असर चॉकलेट करती है।