पर्दे के पीछे रहकर राजनीति को सपोर्ट करती हैं, प्रियंका गांधी

2
 प्रियंका गांधी वाड्रा का आज जन्मदिन है। बता दें 12 जनवरी 1972 को जन्मीं प्रियंका गांधी 47 
साल की हो गई हैं। प्रियंका एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो राजीव गांधी और सोनिया गांधी की बेटी हैं। वह राजीव
 गांधी फाउंडेशन की ट्रस्टी के रूप में भी काम करती हैं।
18 फरवरी 1997 एक पारंपरिक हिंदू समारोह में गांधी जनपद, 10 जनपथ में उनकी शादी दिल्ली के एक 
व्यापारी रॉबर्ट वाड्रा से हुई है। उनके दो बच्चे है। एक बेटा रायहान और एक बेटी मिराया।



गौरतलब है कि प्रियंका गांधी चुनावी राजनीति में नहीं हैं, लेकिन चुनाव के दौरान कांग्रेस की जीत के लिए अहम रोल
 अदा करती हैं। वे पर्दे के पीछे रहकर भी एक नेता की तरह काम करती हैं और महत्वपूर्ण रणनीतियां बनाती हैं।

बीते साल पहले कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने प्रियंका गांधी को गेम चेंजर बताया था और कहा था 
कि 2019 के चुनाव में प्रियंका एक बड़ा रोल निभाएंगी। तब कांग्रेस पार्टी ने स्वीकार किया था कि प्रियंका पार्टी के भीतर
महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

हालांकि, कांग्रेस की ओर से 2018 में ये भी कहा गया था कि ये नहीं समझना चाहिए कि प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी।
कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा था कि प्रियंका गांधी खुद अपना काम चुनती हैं और उसे बखूबी निभाती हैं।

2012 में प्रियंका गांधी ने रायबरेली और अमेठी में विधानसभा चुनाव के दौरान भी प्रचार किया था। उत्तर प्रदेश विधानसभा
चुनाव में अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद संभवत: पार्टी में नयी जान फूंकने के लिए 
प्रियंका गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कई जानकार कहते रहे हैं कि प्रियंका गांधी के भीतर एक नेचुरल लीडर 
की खूबियां मौजूद हैं।