17.6 C
New York
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood जानिए क्यो कीकू के सवाल पर आलिया हुई ट्रॉल…

जानिए क्यो कीकू के सवाल पर आलिया हुई ट्रॉल…

3

बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म गली बॉय के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में रणवीर सिंह उनके अपोजिट रोल में हैं। बता दें रणवीर सिंह ने तो फिल्म के प्रमोशन में लोगो को घायल भी कर था।

फिल्म के प्रमोशन के लिए कॉमेडियन कपिल शर्मा के चर्चित प्रोग्राम ‘द कपिल शर्मा शो’ में शिरकत की यहां उन्होंने जमकर धमाल किया। रणवीर सिंह ने रैप किया।

फैंस के साथ मिलकर डांस किया। वहीं आलिया भट्ट ने भी अपने फैंस के लिए एक गाना गाया। शो में कीकू शारदा भी आलिया के साथ मस्ती करते दिखे। वो आलिया से कई सवाल भी पूछते हैं। इस दौरान आलिया भट्ट भी काफी एन्जॉय करती हैं।

कीकू का सवाल आलिया भट्ट का जवाब

कीकू आलिया से सवाल करते हैं कि बताओ ऐसी कौनसी ‘वाइन’ है जिसे हम पी नहीं सकते, सिर्फ खा सकते हैं। तो आलिया इसका जवाब नहीं दे पाती हैं। कीकू जवाब में कहते हैं अजवाइन लेकिन आलिया भट्ट भी पीछे नहीं रहती हैं।

उनका एक PJ कीकू के जोक पर भारी पड़ा जाता है। वो तुरंत कीकू से पूछती हैं कि ऐसी कौनसी वाइन है जिसे ना पी सकते है ना खा सकते है, लेकिन बात कर सकते हैं। इसका जवाब किसी को पता नहीं होता है। आलिया जवाब देती हैं डिवाइन और फिर सभी जोर-जोर से हंसने लगते हैं। ये पल काफी फनी हो जाता है।

आलिया भट्ट के वर्क की बात करे तो इस समय अपनी फिल्म गली बॉय प्रमोशन में बिजी है। बताते चले फिल्म 14 फरवरी को रीलीज होगी।