17.6 C
New York
Saturday, January 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news जानिए 200 करोड़ की भव्य शादी के बारे में, क्या होंगे शाही...

जानिए 200 करोड़ की भव्य शादी के बारे में, क्या होंगे शाही शादी के इंतजाम

14

उत्तराखंड के औली हिल स्टेशन में उधोगपति अजय गुप्ता के बेटे सूर्यकांत की शादी 20 जून को और उनके भाई अतुल गुप्ता के बेटे शशांक की शादी 22 जून को होगी। शादी समारोह का कार्यक्रम 5 दिनों तक यानि 18 से 22 जून तक चलेगा इस शादी की चर्चा पूरी दुनिया में चल रही है बताया जा रहा है कि सजावट की तमाम व्यवस्था को देखते हुए इस शाही और भव्य शादी में 200 करोड़ का खर्च आ रहा है, शादी उत्तराखंड के मशूहर स्कीईंग रिसोर्ट में हो रही है।

क्या है भव्य शादी के इंतजाम

  • शादी के लिए फिल्म बाहुबली जैसा सैट तैयार किया जा रहा है।
  • शादी में अतिथियों के लिए पांच सितारा होटल में रुकने की व्यवस्था की गई है।
  • शादी में आने वाले मेहमानों के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है।
  • शादी की सजावट के लिए 5 करोड़ के फूल स्विटजरलैंड से मगवाएं गए है।
  • औली की सड़को पर भी फूलों की सजावट की जाएगी।
  • हेलीकॉप्टर की लैडिंग के बाद मेहमानों के लिए रिसोर्ट तक जाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था की गई है।

इस भव्य शादी में बॉलीवुड से लेकर सभी क्षेत्रों की तमाम हस्तियां शिरकत करने वाली है जैसे आचार्य बालकृष्ण, बाबा रामदेव, सिद्धार्थ मलहोत्रा, कैलाश खेर आदि।