17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news चीनी सेना ने उखाड़े तम्बु

चीनी सेना ने उखाड़े तम्बु

5

 

 

पोंगेग लेक से चीन की सेना अब तेजी से पीछे हट रही है । चीनी सेना के सैनिक पोंगेंग लेक से अपने तंबुओं को हटा रही है जबकि दो दिन पहले ही ही चीन ने 200 टैकों को पीछे भेजा था । चीन की सेना जिस तेजी से पीछे लौट रही है उसे देख कर भारतीय सेना हैरान है । गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच पिछले साल फरवरी में हुई झड़प के बाद दोनो देशों के बीच गतिरोध बना हुआ था । गतिरोध का आलम ये था की भीषण ठंड में भी भारत ने अपने सैनिकों को वापस न बुला कर लद्दाख घाटी में एलएसी पर सैनिकों के लिए विशेष बंंकर और रहने की खास व्यवस्था की थी । भारत और चीन के बीच तनातनी के बीच दोनों देशों ने न सिर्फ भारी तोपखाना तैनात कर दिया था । चीन की नियत को देखते हुए भारत ने भी वायुसेना का एडवांस दस्ता जिसमें चिनुक जैसे मालवाहक हैलिकॉपर और अपाचे जैसे एडवांस फाइटर हैलिकॉप्टर के अलावा सुखोई और राफेल जैसे उन्नत फाइटर जेटों को भी तैनात कर दिया । हांलकि इस दौरान भारत और चीन के बीच कमाण्डर स्तर की मुलाकात जारी रही । शुरुआती बातचीत में चीन ने अडियल रुख दिखाया लेकिन भारत के भी कदम पीछे न लेने के फैसले के बाद आखिरकार 9 वें दौर की बातचीत में चीन ने अपने सैनिकों को वापस लेना स्वीकार कर लिया ।