17.6 C
New York
Monday, February 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा 75 वर्ष के हुए, मोदी समेत कई नेताओं...

कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा 75 वर्ष के हुए, मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

4

कर्नाटक के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बी एस येदियुरप्पा बृहस्पतिवार को 78 वर्ष के हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई नेताओं ने उन्हें इस अवसर पर बधाई दी। मोदी ने येदियुरप्पा की तारीफ करते हुए उन्हें ‘‘मेहनती’’ मुख्यमंत्री बताया और उनकी दीर्घ आयु तथा अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। राज्य के कई नेता उनके आवास पर गए तथा उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘कर्नाटक के मेहनती मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई।

वह राज्य की प्रगति खासतौर से किसानों के कल्याण और ग्रामीण विकास के लिए पूरी लगन के साथ काम कर रहे हैं। मैं उनकी दीर्घ आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’’ शाम को यहां उनके जन्मदिन का भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री एस एम कृष्णा के अलावा कांग्रेस के सिद्दरमैया तथा जद(एस) के एच डी कुमारस्वामी शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा,

प्रह्लाद जोशी और सुरेश अंगाड़ी भी समारोह में शामिल होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष और राज्य के पार्टी प्रमुख नलिन कुमार कतील भी समारोह में शामिल होंगे। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में 75 वर्ष की आयु पार कर चुके पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को सक्रिय राजनीति से अलग कर दिया। हालांकि येदियुरप्पा के मामले में अपवाद देखा गया। भाजपा ने उनके नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में 28 में से 25 सीटें जीती।