17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood करीना के लुक को सिंपल शर्ट ने लगाए चार चांद जानिए शर्ट...

करीना के लुक को सिंपल शर्ट ने लगाए चार चांद जानिए शर्ट की कीमत…

2

 करीना कपूर खान अपनी खूब सूरती और बेहतर लुक के लिए हमेशा दर्शकों के बीच सुर्खियों में बनी रहतीं हैं। अगर बात फैशन और स्टाइल की हो तो हर बॉलीवुड एक्ट्रेस की चाह दूसरों से अलग दिखने की होती है। करीना की सोशल मीडिया पर हर तस्वीर वायरल होती रहती है।

करीना कपूर के लिए चाहे फिल्म शूटिंग हो या किसी फेस्टिवल पार्टि में जाना सभी में फैशन के लिए उनकी एक सबसे अलग पहचान है। करीना कपूर की शर्ट वाली एक फोटो इस समय काफी चर्चा में है करीना का कूल लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं उनकी इस शर्ट को काफी पसंद किया जा रहा है।

बात करें करीना की इस शर्ट की तो यह डिस्कवायर्ड ब्रांड की है और इस शर्ट की कीमत इंटरनेट पर $515 यानी 36,800 रुपए है। करीना का यह लुक उनकी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा के बर्थ-डे पार्टी का है। इस दौरान उन्होंने ब्लू कैजुअल शर्ट और डार्क ब्लू जींस कैरी कर रखी थी।

अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप के साथ बालों को कर्ल कर खुला किया हुआ था। इसके अलावा उन्होंने अपने इस आउटफिट को ब्लैक प्वाइंट हील्स के साथ पेयर अप किया था। आपको बता दें कि करीना कपूर का लैक्मे फैशन वीक का लुक भी काफी वायरल हो रहा है।

इसमें वह मशहूर डिजाइनर जोड़ी शांतनू और निखिल के शो के लिए शो स्टॉपर बनीं। उन्होंने ब्लैक कलर का ऑफ शोल्डर कॉर्सेट गाउन कैरी कर रखा था। जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। करीना कपूर अपने स्टाइल और जबरदस्त फैशन सेंस को लेकर पिछले काफी समय से उनके एक के बाद एक जबरदस्त लुक सुर्खियां बटोर रहे हैं।

यदि आप भी मीडिया क्षेत्र से जुड़ना चाहते है तो, जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-