17.6 C
New York
Wednesday, January 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Kanika Kapoor सोशल मीडिया पर आई लोगों के निशाने पर, यूजर्स ने...

Kanika Kapoor सोशल मीडिया पर आई लोगों के निशाने पर, यूजर्स ने कहा-पड़ा लिखा गंवार

1

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर Kanika Kapoor ने अपनी हरकत से देश में एक बार फिर से लोगों के बीच डर पैदा कर दिया है। कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गईं बॉलीवुड गायिका Kanika Kapoor लंदन से लौटने के बाद पॉजिटिव होने के बावजूद पार्टियों में शामिल होती रही और लोगों से मिलती रही। इसके कारण कई लोगों में संक्रमण फैलेन की आशंका पैदा हो गई है और इसके बाद जहां लखनऊ के ताज होटल को बंद कर दिया गया है।

वहीं आज राष्ट्रपति खुद अपनी जांच करवाएंगे क्योंकि कनिका की पार्टियों में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उप्र के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह समेत कई सांसद, पूर्व मंत्री व राज्य सरकार के अफसर शामिल हुए। कनिका के वायरस की पुष्टि होने पर लखनऊ से लेकर दिल्ली तक खलबली मच गई। संपर्क में आए कई मंत्री, अफसर खुद ही घरों में क्वारंटाइन हो गए। लखनऊ में शुक्रवार को प्रशासन ने होटल ताज जिसमें कनिका ठहरी थीं, समेत सभी मुख्य बाजार बंद करा दिए और आइसोलेशन शुरू करा दिया गया। वहीं कनिका कपूर के खिलाफ 4 मामले दर्ज किे गए हैं।

इस घटना के सामने आने के बाद Kanika Kapoor सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। Twitter पर #KanikaKaCoronaCrime ट्रेंड करने लगा और लोगों ने कनिका की हरकत को गैरजिम्मेदार और अशिक्षित तक बता रहे हैं।

एक यूजर ने तो ट्वीट कर लिखा है कि भारत की समस्या अशिक्षा नहीं बल्कि शिक्षितों की बेवकूफी है।

वहीं एक यूजर ने लिखा है, कोरोना से डर नही लगता साहब कनिका कपूर जैसे पड़े लिखे गंवारों से डर लगता है 

एक यूजर ने तो उन्हें विषकन्या ही करार दे दिया

एक यूजर ने ट्वीट किया, “कनिका कपूर का प्रकरण दिखाता है कि स्टारडम, पैसा और सुविधाएं न्यूनतम कॉमन सेंस की गारंटी नहीं देते। उनका गैरजिम्मेदाराना व्यवहार कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को बिगाड़ सकता है जो भारत में अभी तक काफी हद तक नियंत्रण में है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “हॉरिबल बिहेवियर, उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए।” कनिका की लापरवाही के लिए एक यूजर ने उन्हें अशिक्षित तक करार दिया।