17.6 C
New York
Saturday, January 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news 64 साल की मशहूर एक्ट्रेस कल्पना लाजमी का रविवार सुबह मुंबई में...

64 साल की मशहूर एक्ट्रेस कल्पना लाजमी का रविवार सुबह मुंबई में हुआ निधन…

17

: रविवार की सुबह बाॅलीवुड के लिए एक बुरी खबर लेकर आई। 64 साल की मशहूर एक्ट्रेस कल्पना लाजमी का कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में रविवार सुबह निधन हो गया। वो लंबे समय से किडनी के कैंसर से पीड़ित थीं और कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनकी कुछ लोकप्रिय फिल्मों में ‘रुदाली’, ‘दमन’, ‘दरमियान’ शामिल हैं। 

17 की उम्र में ही 23 साल बड़े भूपेन हजारिका को दिल दे बैठी थीं कल्पना लाजमी के निधन के बाद इस बात का खुलासा हुआ है। ख़बर ये आई है कि लाजमी और भूपेन हजारिका 40 साल तक हमराह रहे। हजारिका से पहली दफा मिलते वक्त लाजमी की उम्र केवल 17 साल थी। उस वक्त हजारिका 45 साल के थे।  हाल में रिलीज हुई उनकी आत्मकथा ‘भूपेन हजारिका : एस आई न्यू हिम’ में लाजमी ने कहा है, ‘‘मेरी उनके साथ नजरे मिलीं, और पहली नजर में प्यार हो गया … इसका प्रतिबिंब मैंने 40 साल बाद भी उसकी आंखों में देखा जब उनके जीवन की रोशनी बुझने वाली थी।’’

उन्होंने लिखा है, ‘‘भूपेन हजारिका के साथ मेरी प्रेम कहानी अलहदा थी। भूपेन के साथ 40 साल की खुशियों से भरी, व्यक्तिगत और अशांत यात्रा रही जिसने हमारे किरदारों पर गहरा प्रभाव छोड़ा है।’’ बता दें कि हजारिका का 5 नवंबर 2011 को निधन हो गया था। लाजमी ने अपनी लाइफ को बेहद प्राइवेट रखा । अब लाजमी के निधन के बाद उनकी प्रेम कहानी सामने आई है । बता दें कि कल्पना महिला प्रधान फिल्में बनाने के लिए जानी जाती थीं।

रविवार दोपहर को ही उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। लेकिन हैरानी की बात ये थी कि इंडियन फिल्म एंड टीवी डायरेक्टर्स संस्था का कोई प्रतिनिधि आज मशहूर उन्हें श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचा। हैरान करने वाली बात है की श्मशान भूमि पर सोनी राजदान, विनता नंदा, शबाना आजमी और श्याम बेनेगल जैसे चंद लोग ही नजर आए। कल्पना को उनके छोटे भाई देव लाजमी ने मुखाग्नि दी। 64 वर्षीया कल्पना की चिता जलते ही जो कुछ लोग इंडस्ट्री से आए वो भी फोटो खिंचवाने के बाद चलते बने।

यदि आप मीडिया के क्षेत्र से जुड़ना चाहते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंसटीट्यूट से:-

यह भी देखें:-