17.6 C
New York
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान जैश का आतंकी ढेर, एक...

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान जैश का आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

4

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया गया है। वहीं इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी शहीद हो गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि आतंकी कुलगाम के परीवन इलाके में छिपे हुए हैं.सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया. जिसमें पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवान शामिल थे। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक ‘कश्मीर क्षेत्र’ विजय कुमार ने ट्वीट किया, “एक पुलिसकर्मी रोहित छिब शहीद हो गए, सेना के तीन जवान घायल हुए हैं। इसके अलावा क्रॉस फायरिंग की चपेट में आकर दो नागरिकों को भी मामूली चोटें आईं हैं। आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मेद का एक आतंकवादी मारा गया हैं। वहीं पूरे इलाके को घेर कर अभी भी ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इससे पूर्व भी लगातार सुरक्षाबलों ने कई आतंकियों को मार गिराया था।