17.6 C
New York
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news ISRO अपने अभियान में आगे बढ़ते हुए शुक्र ग्रह के बारे में...

ISRO अपने अभियान में आगे बढ़ते हुए शुक्र ग्रह के बारे में जानकारी जुटाने में लगी, हो रहा 2024 का इंतज़ार

17

एजेंसी:-ISRO अब शुक्र ग्रह के बारे में जानकारी को जुटाने का अभियान अब शुरू करने जा रहा है। इसरो चीफ ने ये कहा है कि सारी तैयारियां अब पूरी हो गई हैं। अब एजेंसी को दिसंबर 2024 का इंतज़ार है।

चंद्र और मंगल अभियान के बाद में अब भारत अमेरिका और अन्य देशों के साथ में वीनस की यात्रा में भी भाग लेने जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य वीनस के वायुमंडल के बारे में जानकारी को जुटाना है। शुक्र ग्रह सल्फ्यूरिक एसिड के बादलों से ढका हुआ है और इसका वायुमंडल बेहद ही जहरीला और कोरोसिव है।

ISRO के चेयरमैन एस सोमनाथ ने ये कहा है कि इस अभियान पर कई वर्षों से ही काम चल रहा है लेकिन स्पेस एजेंसी अब अपना ऑर्बिटर वीनस पर भेजने के लिए तैयार हुआ है। उन्होंने ये कहा,है कि प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार है, पूरा प्लान भी अब तैयार है, लागत का अनुमान ये लगा लिया गया है, की सारा काम पूरा हो चुका है। बहुत ही कम समय में भारत मिशन वीनस के लिए भी तैयार होगा।