श्रीलंका की मदद के लिए आगे आया भारत, खाद्य सहायता के रूप में शुरू की चावल की आपूर्ति

0

श्रीलंका में लगातार हो रहे प्रदर्शन के बीच राष्ट्रपति राजपक्षे ने देश में इमरजेंसी लागू कर दी है। आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में लोग लगातार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। इस बीच भारत श्रीलंका की मदद के लिए आगे आया है।

वित्तीय संकट से जूझ रहे श्रीलंका में चावल 500 रुपये किलो तक बिक रहा है। ऐसे में भारत पड़ोसी देश श्रीलंका की मदद के लिए आगे आया है। भारत ने खाद्य सहायता के रूप में श्रीलंका को चावल की आपूर्ति शुरू कर दी है।

श्रीलंका में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. आर्थिक और बुनियादी संकट से जूझ रहे श्रीलंका को भारत से बड़ी मदद मिली है। श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट के बीच लोगों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए आपातकाल का ऐलान कर दिया गया है। श्रीलंका में खाने-पीने के सामान का अकाल पड़ा हुआ है, जो कुछ भी मौजूद है उनकी कीमत इतनी ज्यादा है कि सामान्य नागरिक तो खरीद ही नहीं सकता।

जानकारी के अनुसार व्यापारियों ने भारत से 40,000 टन चावल लोड करना शुरू कर दिया हैं। प्रमुख त्योहार से पहले चावल की खेप श्रीलंका पहुंच जाएगी। भारत 2022 में श्रीलंका को कम से कम 300,000 टन चावल भेजेगा। शिपमेंट से आपूर्ति बढ़ सकती है, श्रीलंका में कीमतें कम हो सकती है।