17.6 C
New York
Thursday, February 26, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news महिला हैंडबॉल में हिमाचल ने जीता स्वर्ण, हरियाणा को रजत, राजस्थान को...

महिला हैंडबॉल में हिमाचल ने जीता स्वर्ण, हरियाणा को रजत, राजस्थान को कांस्य

50

38 वें राष्ट्रीय खेल के महिला वर्ग की हैंडबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश ने हरियाणा को मात देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया है। वहीं हरियाणा टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा है। जबकि राजस्थान टीम ने दिल्ली को हराकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है।

मंगलवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम के शिवालिक हॉल में 38 वें राष्ट्रीय खेल की महिला वर्ग हैंडबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान और दिल्ली के बीच कांस्य पदक के लिए मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रहीं। पहले हॉफ में राजस्थान टीम ने 14 गोल दागे और दिल्ली ने 12 गोल किए। दूसरा हाफ में राजस्थान ने 12 गोल और दिल्ली ने 11 गोल किए। तीन गोल अधिक कर राजस्थान ने 26-23 से मुकाबला जीत कर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।

प्रतियोगिता का फाइनल मैच हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के बीच हुआ। दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ आक्रामक खेल का प्रदर्शन करती नजर आईं। पहले हाफ में हरियाणा ने 18 और हिमाचल प्रदेश ने 21 गोल किए। दूसरे हाफ में रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें हिमाचल प्रदेश ने 25 गोल दागे। हरियाणा 12 गोल ही कर पाईं। सात गोल अधिक कर हिमाचल प्रदेश टीम ने 46-39 से मुकाबला जीत लिया। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश ने स्वर्ण पदक अपना नाम कर लिया। हरियाणा ने रजत हासिल किया।