17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news कुशीनगर के नौरंगिया गांव में शादी की जश्न में कुआ बना काल

कुशीनगर के नौरंगिया गांव में शादी की जश्न में कुआ बना काल

4

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के नौरंगिया टोला गांव में बुधवार रात हादसे में मृतकों की संख्या 13 हो गई है।10 से ज्यादा महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। जिला प्रशासन ने इस हादसे में मृतक आश्रितों को जिला प्रशासन ने चार-चार लाख रुपया आर्थिक सहायता देने की घोषणा करने के साथ घायलों के निशुल्क इलाज की भी व्यवस्था की है।

खबरों के मुताबिक, महिलाएं और लड़कियां शादी के कार्यक्रम में हल्दी की रस्म के लिए वहां पहुंची थीं। इसी दौरान भीड़ का दबाव ज्यादा होने से कुएं का स्लैब टूट गया।जिससे उस पर सवार बच्चे समेत महिलाएं कुएं में गिरकर दब गए। घटना की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। सब लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर सबको बाहर निकाला। 

हादसे पर राषट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी संवेदना व्यक्त की है। और पीएम फंड से मृतकों के परिवार को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की सहायता का ऐलान किया है। फिलहाल नौरंगिया टोला गांव में मातम का माहौल है और एक साथ 13 अर्थी उठने की तैयारी की जा रही है।

एडीजी गोरखपुर जोन अखिल कुमार भी कुशीनगर में कैंप कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में महिलाओं के साथ बालक व बालिकाएं भी हैं। घटना के समय सभी लोग एक परिवार में हल्दी की रस्म के उत्सव में चल रहा डांस देख रहे थे। कई थानों की पुलिस ने रेस्क्यू आपरेशन कर घायलों व शवों को बाहर निकाला। बताया जा रहा कुंए में दो-ढाई फीट तक पानी था। एक के ऊपर एक गिरने से हादसा गंभीर हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। सब लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर सबको बाहर निकाला। इसमें डेढ़ घंटे लग गए और तब तक काफी देर हो चुकी थी। 11 घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। उधर कोटवा सीएचसी में भर्ती दो बच्चों ने भी दम तोड़ दिया।