17.6 C
New York
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news LockDown में फंसी महिला का कार में प्रसव, बच्चे का नाम रखा...

LockDown में फंसी महिला का कार में प्रसव, बच्चे का नाम रखा एक्सयूवी

3

लॉकडाउन में फंसी महिला ने गुरुवार को कार में ही बच्चे को जन्म दिया। महिला का पति उसे अस्पताल लेकर जा रहा था। स्वजन ने बच्चे का नाम एक्सयूवी रखा। कनाड़िया थाना टीआई आरडी कानवा के मुताबिक, वाकया रात करीब 3 बजे का है। सम्राट नगर खजराना निवासी नौशाद की पत्नी रानी गर्भवती थी। देर रात पेट दर्द शुरू हुआ, लेकिन कर्फ्यू के कारण साधन नहीं मिले। नौशाद टाइल्स का काम करते हैं।

उन्होंने हिना पैलेस निवासी दोस्त राजा उर्फ फिरोज को कॉल किया। राजा कार (महिंद्रा एक्सयूवी) लेकर आया और नौशाद व रानी का अस्पताल लेकर गया। लेकिन रानी का कार में ही प्रसव हो गया। उसने एक बच्चे को जन्म दिया। नौशाद ने कहा बच्चे का नाम एक्सयूवी रखेंगे। उसने इसी मॉडल की कार में जन्म लिया है।

गौरतलब है की कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने और लगातार बढ़ते पॉजिटिव मरीजो की वजह से इंदौर शहर में पूरी तरह से लॉकडाउन किया गया है। ऐसे स्थिति में मेडिकल स्टोर सहित सभी जरूरी सुविधाएं लोगों के लिए उपलब्ध हैं। जानकारी के मुताबिक देर रात जब महिला को पेट में दर्द होने लगा तो पति ने तुरंत उसे अस्पताल ले जाने के लिए अपने दोस्त को फोन किया।

इसके बाद दोस्‍त उसके घर पहुंचा और फिर जब वे महिला लेकर अस्पताल के लिए निकले तो रास्ते में ही बच्चे का जन्म हो गया। इसके बाद वे अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों ने महिला और नवजात की जांच की और उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया। महिला और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।