17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news IAS पूजा सिंघल के ठिकानों पर रेड, दो मशीनों से पैसे...

IAS पूजा सिंघल के ठिकानों पर रेड, दो मशीनों से पैसे की गिनती करने में बैंक अधिकारियों को लगे छह घंटे

2

रांची। IAS पूजा सिंघल के ठिकानों पर रेड के दौरान सीए सुमन कुमार सिंह के आवास पर ईडी की टीम को दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे करोड़ों की रकम मिली। पांच सौ, दो हजार और सौ रुपये की गड्डियों में रखी यह राशि अलमारी में रखी थी। ईडी के अधिकारियों को पैसे मिले तो अधिकारी भौंचक रह गए। जानकारी के अनुसार दो मशीनों से पैसे की गिनती करने में बैंक अधिकारियों को करीब छह घंटे लग गए।

अफसरों ने पैसों की गिनती के लिए स्थानीय ईडी के अधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद आनन-फानन में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से रिक्यूजिशन भेजकर पैसों की गिनती करने वाली मशीन की मांग की गई। जिसके बाद सेंट्रल बैंक के चार अफसर मौके पर पहुंचे। अफसरों ने नोट की काउंटिंग शुरू की। शाम के छह बजे बैंक के अफसरों की टीम नोटों की गिनती कर सीए सुमन कुमार सिंह के सोनाली अपार्टमेंट स्थित फ्लैट से बाहर निकली।

ईडी ने सीए के पैंटालूंस स्थित दफ्तर से भी कई कागजात जब्त किए हैं। कांके रोड स्थित पंचवटी बी ब्लॉक में भी ईडी ने छापेमारी की, इस अपार्टमेंट का एक फ्लैट पूजा सिंघल से जुड़ा हुआ है।

सभी अफसरों की संपत्ति की जांच की जाए : विजय नायक

इधर, झारखंडी सूचना अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष विजय शंकर नायक ने कहा है कि राज्य निर्माण के बाद झारखंड के सभी कैडर के अफसरों की संपत्ति की जांच की जानी चाहिए। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा खान सचिव पूजा सिंघल के ठिकानों पर छापा मार कर करोड़ों रुपया नगदी बरामद होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि राज्य निर्माण के बाद से झारखंड कैडर के सभी अधिकारियों की चल – अचल संपत्ति की जांच विशेष उच्च स्तरीय कमेटी के द्वारा होनी चाहिए।