17.6 C
New York
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood कितना कमा सकती हैं अर्जुन की इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड?

कितना कमा सकती हैं अर्जुन की इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड?

5

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर बैक टू बैक फ्लॉप फिल्मों की मार झेल चुके है। अब अर्जुन की आने वाली मूवी इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। स्पाई थ्रिलर फिल्म में अर्जुन कपूर एकदम अलग रोल में नजर आएंगे। इंटेंस लुक और स्ट्रॉन्ग कैरेक्टर में दिख रहे अर्जुन कपूर की ये मूवी सच्ची घटनाओं पर आधारित है। अर्जुन कपूर की फिल्म को बॉलीवुड सितारों ने बेहतरीन बताया है।

इन दिनों रियलिटी पर बेस्ड फिल्मों का बोलबाला है. ऐसे में अर्जुन कपूर की फिल्म के भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की उम्मीद है। सुपर सिनेमा के मुताबिक इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड पहले दिन 4 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। फिल्म का बजट 30 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है। पिछले साल आई अर्जुन की फिल्म नमस्ते लंदन बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।

हालाकि दर्शकों को रियल ड्रामा देखना बहुत पसंद है।कयास लगाए जा सकते हैं, कि दर्शक इसे भी पसंद करें। अगर ये फिल्म हिट साबित हुई तो अर्जुन के करियर का बेहतरीन टर्निंग प्वांइट होगा।