17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood फिल्म ड्रीम गर्ल के लिए महज 10 मिनट में कैसे मान गए...

फिल्म ड्रीम गर्ल के लिए महज 10 मिनट में कैसे मान गए आयुष्मान?

5

: आयुष्मान खुराना फिल्म आर्टिकल 15 को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। इसके अलावा फिल्म ड्रीम गर्ल में भी नजर आने वाले हैं। फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। ये मूवी एक यूनिक कॉन्सेप्ट पर है। लेकिन क्या जानते हैं कि एक्टर ने इस फिल्म के लिए मजह 10 मिनट में हां कर दी थी।

आयुष्मान को फिल्म का कॉन्सेप्ट इतना पसंद आया कि उन्होंने हामी भरने में 10 मिनट से ज्यादा समय नहीं लिया। जब राज शांडिल्य ने ड्रीम गर्ल के लिए आयुष्मान से संपर्क किया, तो उन्होंने तुरंत फिल्म के लिए हामी भर दी। सिर्फ दस मिनट के लिए स्क्रिप्ट पढ़ी और हां कह दिया।

फिल्म की बात करें तो ये एक कॉमिक ड्रामा है। इसमें आयुष्मान एक छोटे शहर के लड़के का रोल निभाएंगे, जो कि फीमेल आवाज में आसानी से बोल सकता है। मूवी सितंबर 2019 में रिलीज होगी। एकता कपूर की इस फिल्‍म से लेखक राज शांडिल्य डायरेक्शन में डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्‍म में आयुष्मान पहली बार एक्ट्रेस नुसरत भरुचा के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। फिल्म की कहानी यूपी के मेरठ की है।

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-