17.6 C
New York
Thursday, January 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Celebrity दिल्ली पुलिस की 75वीं स्थापना दिवस कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह...

दिल्ली पुलिस की 75वीं स्थापना दिवस कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह हुए शामिल

4

दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पुलिस लाइन में दिल्ली पुलिस के 75वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ दिल्ली के पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना मौजूद रहे।

गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस की 75वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष डाक टिकट जारी किया। साथ ही दिल्ली पुलिस के जवानों व अधिकारियों को कठिन परिस्थितियों में उत्कृष्ट सेवा कार्यों व वीरता के लिए पुलिस पदक प्रदान कर सम्मानित किया।

दिल्ली पुलिस की 75वीं स्थापना दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कहा, मैं दिल्ली पुलिस को COVID महामारी और दिल्ली दंगों के दौरान निभाई गई भूमिका के लिए बधाई देता हूं, विशेष रूप से दंगों की निष्पक्ष और सख्ती से जांच करने के लिए बधाई देता हूं। 

दिल्ली पुलिस ने ना केवल #COVID19 महामारी के दौरान एक असाधारण काम किया जो देश भर के पुलिस जवानों के लिए एक प्रेरणा है, बल्कि इस अवधि के दौरान कई आतंकी घटनाओं को भी विफल किया है।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि दिल्ली पुलिस आगे भी इसी समर्पण व सेवाभाव से निरंतर जनता की सेवा के साथ-साथ दिल्ली की सुरक्षा करती रहेगी। इन 75 वर्षों में दिल्ली पुलिस ने अपने आदर्श वाक्य शांति, सेवा और न्याय को अपने परिश्रम व समर्पण से सच्चे अर्थों में धरातल पर चरितार्थ कर पूरे देश के सामने राष्ट्रसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

दिल्ली पुलिस के 75वें स्थापना दिवस पर दिल्ली के पुलिस आयुक्त राकेश आस्थाना ने कहा की 1948 में दिल्ली पुलिस स्वतंत्र पुलिस बल के रूप में अस्तित्व में आई थी। 75 वर्षों के साथ ही दिल्ली पुलिस ने पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्र में अपनी क्षमता को साबित किया है।