17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news भारत सरकार ने आज लता मंगेशकर के निधन पर राष्ट्रीय शोक घोषित...

भारत सरकार ने आज लता मंगेशकर के निधन पर राष्ट्रीय शोक घोषित किया, पीएम मोदी श्रद्धांजलि देने जाएंगे मुंबई

7

देश के सर्वोच्च अलंकरण ‘भारत रत्न’ से सम्मानित मशहूर महान गायिका लता मंगेशकर के निधन से देशभर में गम का माहौल है। केंद्र सरकार ने 6 व 7 फरवरी को राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। 92 वर्षीय लता जी का रविवार सुबह मुंबई के ब्रीचकैंडी अस्पताल में निधन हो गया। रविवार शाम 6.30 बजे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई में अंत्येष्टि की जाएगी।

लता मंगेशकर के निधन पर सम्मान स्वरूप 6 फरवरी से दो दिनों का राजकीय शोक

भारत सरकार ने आज लता मंगेशकर के निधन पर अत्यंत दु:ख के साथ राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। ट्वीट कर कहा दिवंगत महान गायिका के सम्मान में, भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि आज से पूरे भारत में दो दिन का राजकीय शोक रहेगा। राष्ट्रीय ध्वज 06.02.2022 से 07.02.2022 तक पूरे भारत में आधा झुका रहेगा और कोई भी आधिकारिक मनोरंजन आयोजन नहीं होगा। भारत सरकार द्वारा  ये भी निर्णय लिया गया है कि लता मंगेशकर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पीएम मोदी ने उनके परिवार के प्रति अपना दुख और संवेदना व्यक्त की थी। पीएम नरेंद्र मोदी श्रद्धांजलि देने मुंबई जाएंगे। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा की लता दीदी को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए कुछ समय बाद मुंबई के लिए प्रस्थान करूंगा। बता दें कि राजनीति, मनोरंजन और खेल जगत की तमाम हस्तियों ने उनके निधन पर शोक वयक्त किया है।