17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news देश के हर निर्धन को पक्का घर देने के लिये सरकार महत्त्वपूर्ण...

देश के हर निर्धन को पक्का घर देने के लिये सरकार महत्त्वपूर्ण कदम उठा रही है- पीएम नरेंद्र मोदी

3

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत तीन करोड़ से अधिक मकान बनाये गये है। पीएम मोदी ने जानकारी दी है की देश के हर निर्धन को पक्का घर देने के लिए सर्कार महत्व पूर्ण कदम उठा रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि देश के हर निर्धन को पक्का घर देने के लिये सरकार महत्त्वपूर्ण कदम उठा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत तीन करोड़ से अधिक मकान बनाये जा चुके हैं। सभी घर मूलभूत सुविधाओं से युक्त हैं और ये घर महिला सशक्तिकरण के प्रतीक बन गये हैं।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “देश के हर गरीब को पक्का मकान देने के संकल्प में हमने एक अहम पड़ाव तय कर लिया है। जन-जन की भागीदारी से ही तीन करोड़ से ज्यादा घरों का निर्माण संभव हो पाया है। मूलभूत सुविधाओं से युक्त ये घर आज महिला सशक्तिकरण का प्रतीक भी बन चुके हैं।”