17.6 C
New York
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news उत्तराखंड के लिए खुशखबरी काठगोदाम से दिल्ली तक जल्द दौड़ेगी वंदे भारत...

उत्तराखंड के लिए खुशखबरी काठगोदाम से दिल्ली तक जल्द दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

29

उत्तराखंड से प्रतिदिन लाखों की संख्या में यात्री रेल यात्रा करते हैं। भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए हमेशा से बड़े-बड़े कदम उठाता आया है। और एक बार फिर उत्तराखंड के लोगों के लिए रेलवे की तरफ से एक अच्छी खबर सामने आई है। काठगोदाम को जल्द ही नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिल सकती है। काठगोदाम से दिल्ली तक वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की एक बार फिर से उम्मीद जगी है।

बता दें उत्तराखंड के सांसद अजय भट्ट ने काठगोदाम से दिल्ली तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को चलाने के लिए रेल मंत्री से मुलाकात की थी। जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही वंदे भारत ट्रेन की सुविधा मिल सकती है। इसके लिए काठगोदाम के रेलवे अधिकारियों की ओर से रेलवे बोर्ड को ट्रेन की समय सारणी भेजी गई है। वहीं काठगोदाम स्टेशन की शन्टिंग लाइन को भी ठीक कर दिया गया है। जिसके चलते इस ट्रेन के जल्द ही चलने की उम्मीद है।

इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना काफी समय से लंबित है जिसके चलते रेलवे बोर्ड को पूर्व में प्रस्ताव भेजा गया है और मंजूरी मिलते ही वंदे भारत चल सकती है। जिसके चलते यह ट्रेन यात्रियों को सुविधाओं के साथ आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी।