17.6 C
New York
Saturday, January 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news दांतों का पीलापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 3 आसान घरेलू...

दांतों का पीलापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 3 आसान घरेलू उपाय, बचें कैविटी और प्लाक से

21

अगर आपके दांत पीले पड़ने लगे हैं और मुंह से बदबू आने लगी है, तो यह खराब ओरल हाइजीन का संकेत हो सकता है। समय रहते अगर इस पर ध्यान न दिया जाए, तो यही पीलापन धीरे-धीरे प्लाक में तब्दील हो सकता है और आगे चलकर यह कैविटी और मसूड़ों की बीमारी का कारण बन सकता है।

हालांकि डेंटिस्ट से प्रोफेशनल क्लीनिंग कराई जा सकती है, लेकिन कुछ घरेलू उपायों से भी आप दांतों की सफाई कर सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं तीन ऐसे असरदार, सस्ते और आसान नुस्खे, जिन्हें अपनाकर आप अपने दांतों की सफेदी वापस ला सकते हैं।

  1. बेकिंग सोडा से ब्रश करें
    बेकिंग सोडा एक प्राकृतिक क्लीनज़र है जो दांतों के पीलेपन को हटाने और सतही दाग साफ करने में मदद करता है।

कैसे करें इस्तेमाल-

1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें।

इस पेस्ट से सप्ताह में 2-3 बार धीरे-धीरे ब्रश करें।

ध्यान दें इसका रोजाना उपयोग न करें, क्योंकि यह दांतों की इनेमल को नुकसान पहुँचा सकता है।

  1. नारियल तेल से ऑयल पुलिंग
    ऑयल पुलिंग एक प्राचीन आयुर्वेदिक तकनीक है, जिससे मुंह के बैक्टीरिया कम होते हैं और दांत प्राकृतिक रूप से चमकने लगते हैं। नारियल तेल एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है।

कैसे करें इस्तेमाल-

1 बड़ा चम्मच वर्जिन नारियल तेल लें और इसे मुंह में 10-15 मिनट तक घुमाएं।

तेल को निगलें नहीं, बल्कि थूक दें और फिर गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें।

इसके बाद सामान्य तरीके से ब्रश करें।

रोज सुबह खाली पेट करने से अच्छे परिणाम मिलते हैं।

  1. वॉटर फ्लॉसर का करें इस्तेमाल
    अगर ब्रश और मंजन के बाद भी दांतों के बीच सफाई नहीं हो पा रही है, तो वॉटर फ्लॉसर एक बेहतरीन विकल्प है। यह एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक टूल है जो तेज पानी की धार से दांतों के बीच जमा गंदगी को निकाल देता है।

कैसे करें इस्तेमाल-

फ्लॉसर में पानी भरें।

नोजल को दांतों की जड़ों की ओर करके चलाएं।

रोजाना रात को खाने के बाद इसका उपयोग करें।

बाजार में यह 500-600 रुपये की कीमत पर आसानी से उपलब्ध है।

यह खबर घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी उपाय को आज़माने से पहले डेंटल एक्सपर्ट या डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Indiagram News इस जानकारी की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है।