17.6 C
New York
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news कनेक्टिकट के नाइट क्लब में गोलीबारी, एक की मौत और चार घायल

कनेक्टिकट के नाइट क्लब में गोलीबारी, एक की मौत और चार घायल

4

कनेक्टिकट के एक नाइट क्लब में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी पॉल सिसेरो ने कहा कि हर्टफोर्ड के साउथ एंड में स्थित मैजेस्टिक लाउंज में रविवार तड़के हुई गोलीबारी की घटना में 28 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।गोलीबारी में अन्य दो महिलाएं और दो पुरुष भी घायल हुए। उन्होंने कहा कि घायलों में से दो की रविवार को सर्जरी हुई और अन्य दो की हालत स्थिर है।

मृतकों और घायलों में से किसी की पहचान उजागर नहीं की गई है। घटना के संबंध में किसी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जांच की प्रक्रिया अभी चल रही है इसलिए अधिक जानकारी नहीं दी जा सकती। शहर के महापौर ल्यूक ब्रोनिन ने रविवार को कहा कि गोलीबारी में अवैध हथियार का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने कहा कि इस नाइट क्लब में पहले भी कुछ घटनाएं हुई थीं।