17.6 C
New York
Saturday, January 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Crime बागेश्वर कृषि अधिकारी के घर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

बागेश्वर कृषि अधिकारी के घर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

7

बागेश्वर के मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा के आवास पर शनिवार की रात फायरिंग की गई। गोली खिड़की की जाली तोड़कर चौखट से टकरा गई। घटना में मुख्य कृषि अधिकारी बाल-बाल बचे। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

मुख्य कृषि अधिकारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि शनिवार रात करीब 10 से साढ़े दस बजे के बीच किसी ने मुख्य दरवाजा खटखटाया। वह भीतर के कमरे में थे, उनके उठने तक एक के बाद एक दो फायर कर दिए। संयोग से गोली उन्हें नहीं लगी। कृषि अधिकारी ने बताया कि उन्होंने रात में ही घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों के साथ ही हेल्प लाइन नंबर 112 में दी।

घटना से मुख्य कृषि अधिकारी दहशत में हैं। वर्मा नगर के चौरासी में किराए के मकान में रहते हैं। कोतवाल केएस नेगी का कहना है कि शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे फोन पर घटना की जानकारी मिली। सूचना पर रात में ही घटनास्थल का मुआयना किया। तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। गोली किस हथियार से चली इसकी पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा।

ReadAlso: एक मासूम बच्चे से खुश होकर केरल के इस मंदिर में विराजे थे विध्नहर्ता गणपति बप्पा

मुख्य कृषि अधिकारी वर्मा ने बागेश्वर में करीब 7-8 महीने पहले ही कार्यभार ग्रहण किया है। इतनी कम अवधि में उनकी किससे रंजिश हो गई। गोली क्यों चली, यह गहन पड़ताल का विषय है। बहरहाल बागेश्वर नगर में गोलीबारी की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।