17.6 C
New York
Saturday, January 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home desh ESI स्कीम के तहत जनवरी में हुए 18 लाख नए कर्मचारी पंजीकृत

ESI स्कीम के तहत जनवरी में हुए 18 लाख नए कर्मचारी पंजीकृत

65

ईएसआईसी के अनंतिम पेरोल डेटा से पता चलता है कि जनवरी, 2025 के महीने में 18.19 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए हैं। जनवरी, 2025 के महीने में 27,805 नए प्रतिष्ठानों को ईएसआई योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया है, जिससे अधिक श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।

आंकड़ों के माध्यम से यह स्पष्ट है कि महीने के दौरान जोड़े गए कुल 18.19 लाख कर्मचारियों में से 8.67 लाख कर्मचारी, जो कुल पंजीकरण का लगभग 47.66% है, 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं। साथ ही, पेरोल डेटा का लिंग-वार विश्लेषण दर्शाता है कि जनवरी, 2025 में महिला सदस्यों का शुद्ध नामांकन 3.65 लाख रहा है। इसके अलावा, जनवरी, 2025 के महीने में ईएसआई योजना के तहत कुल 85 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी पंजीकरण कराया है, जो समाज के हर वर्ग को अपने लाभ पहुंचाने की कर्मचारी राज्य बीमा निगम- ईएसआईसी की प्रतिबद्धता को प्रमाणित करता है। पेरोल डेटा अनंतिम है क्योंकि डेटा जनरेशन एक सतत अभ्यास है।