17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood जब दिव्या की मौत के बाद शक के घेरे में आए थे...

जब दिव्या की मौत के बाद शक के घेरे में आए थे साजिद नाडियाडवाला

4

बॉलीवुड में टॉप प्रोड्यूसर्स के लिस्ट में शामिल होने वाले साजिद नाडियाडवाला का आज जन्मदिन है। साजिद को कई हिट फिल्मों को प्रोड्यूस करने के लिए जाना जाता है। वैसे तो साजिद की दोस्ती कई बड़े सुपरस्टार से है, लेकिन सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ उनकी दोस्ती काफी पुरानी है। साजिद के जन्मदिन पर आज हम आपको बताऐंगे एक्स वाइफ के निधन के दौरान जब साजिद को हत्या के मामले में घसीटा गया।

दरअसल साजिद और 90 के दशक की मशहुर क्ट्रेस दिव्या भारती के इश्क के चर्चे हर गली में थे। दोनों ने बाद में शादी भी कर ली, लेकिन शादी के महज कुछ महीने बाद ही दिव्या की मौत हो गई। दरअसल दिव्या की अपने बिल्डिंग के 5वें मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई थी।

दिव्या के मौत के बाद लोगों ने शक के घेरे में साजिद को ही लिया था। लेकिन बाद पुलिस ने जांच के दौरान इसे महज हादसा बता कर केस बंद कर दिया। दिव्या की मौत के बाद साजिद ने एक बार फिर वरदा खान के साथ घर बसा लिया। लोकिन आज भी साजिद दिव्या की याद को अपना पास सजाकर रखते हैं।