17.6 C
New York
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood बीजेपी से नही हैं विवेक ओबेरॉय का संबंध, , 5 बार छोड़...

बीजेपी से नही हैं विवेक ओबेरॉय का संबंध, , 5 बार छोड़ चुके हैं सांसद बनने का मौका

14

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक विवेक ओबेरॉय आजकल अपनी फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी कि वजह से खबरों कि सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि गुरुवार को चुनाव आयोग ने फिल्म नरेंद्र मोदी कि बायोपिक देखी जिसमें विवेक ने नरेंद्र मोदी कि भुमिका निभाई हैं। इस फिल्म कि वजह से उनके बीजेपी से जुड़े होने की अनुमान लगाया जा रहा। विवेक ने अपनी चुपी तोड़ते हुए बताया कि “मैंने कई बार इस बात को दोहराया है कि ना तो मैं और ना ही मेरी फिल्म बीजेपी से संबंधित है। पीएम नरेंद्र मोदी में किसी तरह की फंडिंग नहीं की गई है। हमने कई बार कहा है कि हमारा कोई पॉलिटिकल एजेंडा नहीं है। अगर ऐसा होता तो मैंने सांसद का टिकट मंजूर कर लिया होता। मुझे 5 बार सांसद बनने का ऑफर मिला लेकिन मैंने इसे ठुकरा दिया, क्योंकि मैं एक फिल्ममेकर हूं और राजनीति मेरा काम नहीं है।”

विवेक ने बायोपिक नरेंद्र मोदी के बारे में बात करते हुए कहा- ”फिल्म की रिलीज टलने से पूरी टीम दुखी और निराश है। हमें बहुत उम्मीदें थीं, फिल्म को बनाने में डेढ़ साल लग गए और हम उत्साहित थे। मगर जब रिलीज होने से एक दिन पहले मूवी को रोक दिया जाता है तो दुख होता है। अगर हमारी मूवी वोटर्स को प्रभावित करती है तो ऐसे में लोग विज्ञापन, राजनीतिक विचारों, संपादकीय से भी प्रभावित हो सकते हैं।”

विवेक कहते हैं कि मुझे उम्मीद है कि चुनाव आयोग जल्द ही फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होने देगा। चुनाव आयोग के फिल्म देखने के बारे में बात करते हुए वो कहते है कि इलेक्शन कमीशन में मौजूद लोगों ने फिल्म देखी है। मैं उनकी फिल्म को लेकर प्रतिक्रिया को शेयर नहीं कर सकता हूं, लेकिन मैं उनके जवाब से खुश था। बस अब एक ही रिक्वेस्ट है कि इस फिल्म को रिलीज कर देना चाहिए।”

बता दें,  बायोपिक नरेंद्र मोदी 12 अप्रैल को रिलीज होनी थी लेकिन 11 अप्रैल यानी एक दिन पहले ही चुनाव आयोग ने इस फिल्म पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी का ट्रेलर यूट्यूब से भी हटा दिया गया

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-