17.6 C
New York
Friday, January 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood वो सुपरहिट फिल्में जिन्हे श्रीदेवी ने किया था रिजेक्ट

वो सुपरहिट फिल्में जिन्हे श्रीदेवी ने किया था रिजेक्ट

9

बॉलीवुड की चांदनी श्रीदेवी इस दुनिया को साल 2018 में अलविदा कह गई, लेकिन उनका मुस्कुराता चेहरा आज भी सामने आता है।

श्रीदेवी ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 तमिलनाडू में हुआ था। एक्ट्रेस को गुजरे हुए दो साल हो गए हैं।

लेकिन अपने फैंस के दिलों में वो आज भी जिंदा है। श्रीदेवी की जोड़ी को जितेंद्र और अनिल कपूर के साथ हिट माना जाता था।

एक्ट्रेस ने अनिल कपूर के साथ मिस्टर इंडिया, जुदाई, रूप की रानी -चोरों का राजा, लाडला, कर्मा, लम्हे, हीर-रांझा, मिस्टर बेचारा, जानबाज, जोशिले, राम अवतार, आसमान से गिरे जैसी हिट फिल्में दी हैं।

दोनों की जोड़ी को हिट के साथ-साथ रियल कपल भी माना जाता है। लेकिन कुछ फिल्में ऐसी है, जिसे अनिल कपूर के साथ मौका मिलते हुए भी श्रीदेवी नहीं कर पाई, वो थी बेटा।

संजय दत्त को हुआ लंग कैंसर, एक्टर ने लिया काम से ब्रेक

फिल्म बेटा के लिए मेकर्स पहले श्रीदेवी के पास गए थे। लेकिन अपने बिजी शेड्यूल के कारण एक्ट्रेस ये फिल्म नहीं कर पाईं। जिसके बाद ये फिल्म माधुरी दीक्षित के झोली में जा गिरी और माधुरी धक-धक गर्ल के नाम से मशहूर हो गईं।

क्या जल्द रिलीज होगी लक्ष्मी बॉम्ब? हर तरफ हो रही चर्चा

हालांकि ये पहली फिल्म नहीं थी, जिसे श्रीदेवी ने रिजेक्ट किया था, इसके अलावा कई हिट फिल्मों को ना कह चुकी हैं एक्ट्रेस। वो है डर, बेटा, दिल तो पागल है, मोहब्बतें, बाजीगर, बागबान, बाहूबली, मोहरा, शक्ति, यादें और जॉरासिक पार्क है।

एक इंटरव्यू में खुद श्रीदेवी ने खुलासा किया था कि उनके कारण कई हिरोइनों को हिट होनें का मौका मिला। वहीं यश चोपड़ा ने भी श्रीदेवी की चांदनी वाली तस्वीर अपने ऑफिस में लगाई हैं। वो तस्वीर अभी भी वहीं है।