17.6 C
New York
Monday, January 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ हुई रिलीज, जानिए कितने...

फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ हुई रिलीज, जानिए कितने कमाए पहले दिन

5

 फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ शुक्रवार के दिन सभी सिनेमा घरों में रिलीज कर दी गई है। इस फिल्म में अनिल कपूर अपनी बेटी के साथ नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की कहानी में रोमांस, इमोशन, ड्रामा का मसाला है। बता दें कि फिल्म की पहले दिन की कमाई 8 से 10  करोड़ के आसपास रही है।

इस फिल्म में अनिल कपूर की बेटी का किरदार खुद उनकी बेटी सोनम कपूर निभा रही हैं। फिल्म में सोनम के अपोजिट राजकुमार राव भी हैं फिल्म तीन मुख्य किरदारों के अलावा चौथा किरदार जूही चावला का भी है,जो कि एक लम्बे अरसे के बाद परदे पर नजर आ रही है निर्देशन की बात की जाए  तो फिल्म फर्स्ट हाफ में धीमी गति से आगे बढ़ती है, मगर सेकंड हाफ में जब यह मुद्दे पर आती है तो दिलचस्प होने के साथ-साथ भावुक भी है

फिल्म का स्क्रीनप्ले धीमा है और क्लाइमैक्स फिल्मी होने के साथ-साथ प्रिडिक्टेबल भी है अभिनय की बात की जाए तो स्वीटी के रूप में सोनम ने अपनी मासूमियत बरकरार रखी है, मगर अपनी समलैंगिक पार्टनर रेजिना के साथ उनकी स्ट्रॉन्ग केमिस्ट्री नजर नहीं आती। फिल्म में  समाज में समलैंगिक होने के श्राप को अच्छे ढंग से दर्शाया है।  राजकुमार राव अपने सहज रूप में नजर आए हैं। जूही और अनिल को लंबे अरसे बाद परदे पर देखना अच्छा लगता है।

सरकार ने भले ही समलैंगिकता को मानवीय दृष्टि से देखने की कोशिश की है और उसके लिए कानून भी बना दिया गया है मगर फिर भी समलैंगिकता की तरफ देखने का समाज का नजरिया अभी भी रूढ़ीवादी ही नजर आता है फिल्म में  समाज में समलैंगिक होने के श्राप को अच्छे ढंग से दर्शाया गया है कुल मिलाकर एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा एक अलग कहानी है इस फिल्म में संवेदनशील मुद्दे को  निर्देशक शैली चोपड़ा ने बड़ी ही मनोरंजन तरीके से पेश किया है अगर आप वाकई हटके फिल्में देखना चाहते हैं तो निश्चित ही यह फिल्म आपको पसंद आएगी।