17.6 C
New York
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood अमृता प्रीतम के बायोपिक पर आया तापसी का रियेक्शन

अमृता प्रीतम के बायोपिक पर आया तापसी का रियेक्शन

4

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपने शानदार एक्टिंग टेलेंट से सबका दिल जीत लिया। तापसी के एक बायोपिक फिल्म में अमृता प्रीतम का रोल करने की खबरें चर्चा में आ गई थीं,  लेकिन अब एक्ट्रेस ने ऐसी खबरों को नकार दिया है। तापसी ने इंकार किया है कि वो किसी बायोपिक में अमृता प्रीतम का किरदार निभा रही हैं।

मंगलवार को तापसी ने लेखिका अमृता प्रीतम को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था जिसके बाद ये अनुमान लगाया गया कि तापसी अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘थप्पड़’ में अमृता प्रीतम के किरदार में नजर आने वाली हैं। हालांकि, अब ये बात सामने निकलकर आई है कि तापसी अमृता प्रीतम के किरदार को नहीं निभा रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक, तापसी ने इस बारे में बताया, “यह बेहद दुखद है कि ज्यादातर लोगों ने न तो मेरे ट्वीट को पढ़ने की जहमत उठाई और न ही इसे अच्छी तरह से समझा। अमृता प्रीतम पर एक पोस्ट से पहले मैंने जो पोस्ट किया उससे भी कोई कनेक्ट नहीं कर पाया। यह दुख की बात है कि मुझे इसे स्पष्ट रूप से आपको बताना होगा”।