17.6 C
New York
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood संजय दत्त को हुआ लंग कैंसर, एक्टर ने लिया काम से ब्रेक

संजय दत्त को हुआ लंग कैंसर, एक्टर ने लिया काम से ब्रेक

5

बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त को लंग कैंसर हो गया है। इस बात की जानकारी  खुद संजय दत्त ने दी है।एक्टर के फेफड़ों में पानी भर गया था।

उसे निकाला गया फिर टेस्ट के बाद पता चला कि उन्हें स्टेज 3 का कैंसर है। संजय दत्त पिछले दिनों सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती हुए थे।

हालांकि वह ठीक होकर घर भी लौट गए थे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर संजय दत्त ने एलान किया है कि वह फिल्मों से ब्रेक ले रहे हैं।

सोशल मीडिया पर संजय दत्त के फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। युवराज सिंह ने ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा, ‘संजय दत्त आप हैं और हमेशा रहे हैं एक फाइटर रहेंगे।

क्या जल्द रिलीज होगी लक्ष्मी बॉम्ब? हर तरफ हो रही चर्चा

मैं जानता हूं इसके चलते कितना दर्द होता है लेकिन मैं ये भी जानता हूं कि आप मजबूत हैं और इसे सह लेंगे। मैं दुआ करता हूं कि आप जल्द ठीक हों।

संजय दत्त का सबसे पहले उनका कोरोना टेस्ट किया गया जो कि निगेटिव आया।

रिया का खुलासा यूरोप में पेंटिंग देख बदला था सुशांत का रवैया

इसके बाद आगे की जांच में उन्हें कैंसर होने की बात सामने आई है। परिवार वालों की ओर से इस संबंध में अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं कहा गया है।

हालांकि, संजय दत्त ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया है कि वो मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए छुट्टी पर जा रहे हैं। इस दौरान वो अपने काम से ब्रेक ले रहे हैं।