17.6 C
New York
Saturday, October 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Entertainment राखी ने उड़ाया बिग बॉस-12 का मजाक….

राखी ने उड़ाया बिग बॉस-12 का मजाक….

10

अपने बेबाक बोल के लिए जानी जाती कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत ने अब बिग बॉस सीजन 12 का मजाक उड़ाया है, साथ ही राखी ने मेकर्स को अर्शी को अंदर भेजने की सलाह है।

राखी ने उड़ाया बिग बॉस-12 का मजाक....बता दें कि एक इवेंट में अर्शी खान के साथ पहुंचीं राखी से जब बिग बॉस- 12 के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने शो का मजाक बनाया।
राखी ने कहा, इस बार बिग बॉस में कैसे ठंडे कंटेस्टेंट्स लेकर आए हैं. इसके बाद उन्होंने अर्शी खान की तरफ देखते हुए कहा, ”बिग बॉस मेकर्स को अर्शी को शो में भेजना चाहिए. अगर ये शो में जाएंगी तो तबाही मचा देंगी क्योंकि अवाम की चहेती अर्शी का दूसरा नाम तबाही ही है.” इवेंट में मौजूद अर्शी से जब पूछा गया कि सीजन -12 के किस कंटेस्टेंट को वो सपोर्ट कर रही हैं. उन्होंने जवाब में कहा, ”मैं तो श्रीसंत को सपोर्ट कर रही हूं. वे मेरे काफी अच्छे दोस्त हैं और गेम में सबसे बेहतर खेल रहे हैं.”
राखी ने उड़ाया बिग बॉस-12 का मजाक....ये पहली बार नहीं है जब अर्शी खान ने श्रीसंत को सपोर्ट किया हो। वे कई मौकों पर श्रीसंत का समर्थन कर चुकी हैं। वहीं बात करें राखी सावंत की तो वे बिग बॉस सीजन 1 का हिस्सा रही थीं। बेबाक और बेधड़क रहने वाली राखी ने रियलिटी शो में खूब हंगामा किया था। हालांकि इसकी वजह से दर्शकों का खूब एंटरटेनमेंट भी हुआ था।