17.6 C
New York
Thursday, January 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood जोधपुर के महल में निक से शादी करेंगी प्रियंका, ये हैं...

जोधपुर के महल में निक से शादी करेंगी प्रियंका, ये हैं डेट्स!

3

सगाई के बाद अब सबकी नज़रें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी पर टिकी हैं। हालांकि नवंबर वेडिंग को लेकर ख़बरें तो ख़ूब आ रही हैं, मगर आधिकारिक तौर पर अभी तक कुछ भी पुख्ता नहीं है। प्रियंका के परिजनों और सूत्रों के अनुसार दोनों जोधपुर में शादी कर सकते हैं। बहरहाल, शादी जब होगी, तब होगी, मगर मंगेतर निक को प्रियंका के साथ अपना फ्यूचर ब्राइट लगता है।

इस शादी को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे थे। किसी का कहना था कि शादी अमेरिका में होगी तो कोई इटली का नाम ले रहा था। लेकिन अब आखिरकार इस खास शादी की सारी डिटेल सामने आ गई है।

खबरो की मानें तो दोनों भारतीय रीति-रिवाज से शादी करने जा रहे हैं। शादी के कार्यक्रम 30 नवंबर से शुरू होकर 2 दिसंबर तक चलेंगे। यह शादी शाही अंदाज में राजस्थान के जोधपुर में होने वाली है। शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और इनमें शामिल होने के लिए निक भी भारत आ चुके हैं।

कमाल की बात ये है कि सभी तैयारियां निक और प्रियंका की देख-रेख में हो रही हैं। अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ने की कोशिश कर रहे निक-प्रियंका शादी के प्रोग्राम को ग्रैंड बनाने के लिए हर चीज पर खुद नजर रख रहे हैं।

बता दें कि प्रियंका और निक ने 18 अगस्त को मुंबई में सगाई की थी। इस सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। क्योंकि पूजा पाठ करने के लिए एथनिक लुक में नजर आए निक बेहद क्यूट लग रहे थे। अब शादी की तारीख और डिटेल सामने आ गई हैं तो सभी को इंतजार है कि आखिर निक घोड़ी पर सवार होकर प्रिंयका को लेने आएंगे या निक ने इसके लिए कोई खास प्लानिंग की हुई है।

यदि आप पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ना चाहते है,तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से :-