17.6 C
New York
Monday, February 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood ‘मैं अपने पैसों से अपना खर्च चलाती थी’ – रिया चक्रवर्ती

‘मैं अपने पैसों से अपना खर्च चलाती थी’ – रिया चक्रवर्ती

3

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के बारे में कई खुलासे हुए हैं। शुक्रवार को रिया ईडी के सामने पेश हुई। जिसमें रिया से तकरीबन 8 घंटे तक पुछताछ हुई।  

शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दर्ज धन शोधन मामले में केंद्रीय एजेंसी के समक्ष रिया को पेश होना था। इस दौरान करीब आठ घंटे रिया से पूछताछ की गई।

इस पूछताछ में रिया ने सुशांत के पैसों का इस्तेमाल करने की बात से साफ इनकार किया। 

रिया ने ईडी को दिए बयान में कहा कि अपने पर्सनल खर्चों में उन्होंने सुशांत के पैसे का इस्तेमाल नहीं किया।

क्या सुशांत को दवाईयों के ओवरडोज देती थी रिया चक्रवर्ती ?

साथ ही रिया ने यह भी बताया कि मुंबई के सबअर्बन इलाके में फ्लैट खरीदने के लिए उन्होंने बैंक से लोन लिया था। वह अपनी कमाई से अपना खर्च चला रही थी।

सुशांत केस में बिजनेस मैनेजर से होगी पुछताछ, एक्टर संग किया था ऐसा काम

रिया ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने 2019 में 85 लाख रुपये का फ्लैट खरीदा था जिसके लिए उन्होंने बैंक लोन लिया था। इस फ्लैट को खरीदने में 25 लाख रुपये उन्होंने अपनी सेविंग्स से दिए।

वहीं सुशांत की कोटक बैंक डिटेल्स से ये साफ है उन्होंने रिया की पसर्नल चीजों पर पैसे खर्च किए थे।