17.6 C
New York
Monday, February 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood ऋतिक और मृणाल ने बच्चों संग लगाए ठुमके

ऋतिक और मृणाल ने बच्चों संग लगाए ठुमके

3

हाल ही में ऋतिक रोशन की मच अवेटेड फिल्म सुपर 30 रिलीज होने वाली है। इन दिनों ऋतिक रोशन अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में ऋतिक रोशन ने कमजोर तबके से आने वाले बच्चों के संग जमकर डांस किया। इस दौरान ऋतिक के साथ उनकी फिल्म की एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी उनके साथ डांस करती हुई नज़र आई। हाल ही में एक एनजीओ ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि, उनके एनजीओ के बच्चे ऋतिक रोशन के साथ डांस करना चाहते हैं। जिसके बाद ऋतिक ने उनसे मिलने का फैसला किया और मिलकर डांस भी किया। सुपरस्टार ऋतिक रोशन को अपने सामने देखकर सभी बच्चे फूले ना समाए। बच्चों ने ऋतिक के सामने उन्हीं के हिट गानों पर डांस परफॉर्मेंस दी। इसके बाद एनजीओ ने ऋतिक रोशन और मृणाल ठाकुर की बच्चों के संग किए डांस की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उनकी आने वाली फिल्म सुपर 30 के लिए शुभकामनाएं भी दीं। ऋतिक ने उस वीडियो पर कमेंट करते हुए बच्चों के डांसिंग स्किल्स की भी तारीफ की। ऋतिक ने लिखा, “आप सभी बच्चे बहुत पैशन के साथ डांस करते हैं। और आप लोगों के साथ डांस करना मेरा सौभाग्य है।” बता दें कि ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30, 12 जुलाई शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में ऋतिक के साथ मृणाल ठाकुर लीड रोल में नज़र आएंगीं। ऋतिक की यह फिल्म मैथेमेटिशियन आनंद कुमार की जिंदगी पर आधारित है। लोगों को ऋतिक की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। और फिल्म में ऋतिक को एक मैथेमेटिशियन का किरदार निभाते हुए देखना बहोत ही दिलचस्प रहेगा।

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-