17.6 C
New York
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood कितना कमाएगी आयूष्मान की ड्रीम गर्ल?

कितना कमाएगी आयूष्मान की ड्रीम गर्ल?

4

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना एक के बाद एक हिट फिल्में दी है। एक बार फिर आयूष्मान अपनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ड्रीम गर्ल इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मूवी में आयुष्मान खुराना के साथ एक्ट्रेस नुशरत भरूचा नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है। ड्रीम गर्ल को एकता कपूर का बैनर बालाजी मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रहा है।

मजेदार कॉन्सेप्ट पर बनी फिल्म में आयुष्मान खुराना लड़की के गेटअप और आवाज में बोलते नजर आएंगे। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। ड्रीम गर्ल के बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई करने की उम्मीद है। सुपर सिनेमा के मुताबिक ड्रीम गर्ल पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.75 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। अलग-अलग ट्रेड रिपोर्ट्स में भी पहले दिन 7 करोड़ तक फिल्म के बिजनेस की उम्मीद जताई गई है।

मूवी का बजट करीब 25 करोड़ रुपये है। ऐसे में आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल को कड़ी टक्कर मिल सकती है। अपने करियर की बुलंदियों पर खड़े आयुष्मान खुराना की पिछली रिलीज फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर डंका बजा है। एक्टर की अंधाधुन को नेशनल अवॉर्ड तक मिल चुका है। फैंस को आयुष्मान की ड्रीम गर्ल से भी काफी उम्मीद हैं।