17.6 C
New York
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood भूल-भूलैया 2 का फर्स्ट लुक रिलीज, कार्तिक का दिखा अक्षय अंदाज

भूल-भूलैया 2 का फर्स्ट लुक रिलीज, कार्तिक का दिखा अक्षय अंदाज

2

अक्षय कुमार की हिट हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल-भूलैया का सीक्वल भूल-भूलैया 2 आने को तैयार है। खबर थी कि फिल्म में अक्षय कुमार वाला किरदार कार्तिक आर्यन निभाते नजर आएंगे। अब फिल्म में कार्तिक आर्यन के फर्स्ट लुक को ऑफिशियल जारी कर दिया गया है। कार्तिक का लुक बदला सा है। हाथ में खोपड़ी, पीला चोगा और लाल झोला टांगे नजर आ रहे हैं

कार्तिक आर्यन का लुक ठीक वैसा ही है जैसा 2007 में आई भूल भूलैया में अक्षय का था। डैशिंग लुक के बाद कार्तिक का यह अवतार काफी मजेदार है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार के बैनर तले हो रहा है। फिल्म का डायरेक्शन अनीस बज्मी कर रहे हैं। वहीं सिने 1 स्टूडियोज के मुराद खेतानी और कृष्ण कुमार भी भूषण कुमार के साथ मिलकर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।