17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood वरुण धवन के घर पहुंंच कर फीमेल फेन ने दी धमकी…

वरुण धवन के घर पहुंंच कर फीमेल फेन ने दी धमकी…

2

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी समय से चर्चाओ में हैं। वरुण हमेशा अपने फैंस के साथ फ्रेंडली रहते हैं, हमेशा अपने फैंस से मिलने के लिए तैयार रहते हैं।

लेकिन बीते शुक्रवार की शाम वरुण धवन की एक फीमेल फैन ने वरुण के घर के सामने जमकर हंगामा मचाया फैन ने वरुण की गर्ल फ्रेंड नताशा दलाल को जान से मारने की धमकी दी, इस वजह से वह अपनी फीमेल फैंस से नही मिल पाए।

दरअसल वरुण धवन इन दिनों फिल्म ‘कलंक’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इस पूरे मामले के बारे में वरुण धवन की सिक्योरिटी टीम ने बताया कि वैसे तो वरुण सर हमेशा फैन्स से मिलते हैं। लेकिन बीते दिनों सर फिल्म प्रमोशन में बिजी हैं। इस वजह से उन्होंने मिलने से मना  कर दिया।

इस बारे में हमने उनकी फैन को बताया था लेकिन वो नहीं मानी। पहले तो उन्होंने धमकी दी कि वो खुद को नुकसान पहुंचाएगी। लेकिन जब कोई रिस्पांस नहीं मिला तो उन्होंने नताशा मैम को जान से मारने की धमकी दी।

बात करें वरुण के वर्क तो इस समय ‘कलंक’ के प्रमोशन मे बिजी है। फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म में वरुण के साथ आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य कपूर, माधुरी दीक्ष‍ित, संजय दत्त नजर आने वाले हैं।