
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ आज यानी 19 मार्च को दुनियाभर में रिलीज होने जा रही है. फिल्म ने बीते दिन हुए पेड-प्रीव्यू में धमाकेदार कमाई कर ली है. वहीं ओपनिंग डे प्रीडिक्शन में 5 फिल्मों को धूल चटा दी है.
पेड प्रीव्यू में शानदार कमाई
फिल्म ने पेड-प्रीव्यू शो के जरिए 44 करोड़ रुपये का दमदार कलेक्शन किया है। इस दौरान ऑक्यूपेंसी 46.7% रही और देशभर में कुल 12,292 शो आयोजित किए गए। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है।
एडवांस बुकिंग में भी जबरदस्त रिस्पॉन्स
19 मार्च को रिलीज हो रही इस फिल्म ने भारत में एडवांस बुकिंग से ही 47.91 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इतने बड़े आंकड़े आमतौर पर किसी फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन के बराबर माने जाते हैं।
ओपनिंग डे पर बन सकते हैं नए रिकॉर्ड
ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार, धुरंधर 2 भारत में पहले दिन 125 से 150 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर सकती है। वहीं, वर्ल्डवाइड ओपनिंग 200 करोड़ रुपये के पार जाने का अनुमान है।
टूट सकते हैं बड़े-बड़े रिकॉर्ड
ओपनिंग डे प्रीडिक्शन के मामले में यह फिल्म एनिमल, पठान, बाहुबली 2, कल्कि 2898 AD और पहली धुरंधर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को भी पीछे छोड़ती नजर आ रही है।
फैंस में जबरदस्त क्रेज
फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा है और थिएटरों में सीटें तेजी से भर रही हैं। अगर यही रफ्तार बनी रही, तो धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर कई नए इतिहास रच सकती है।













