17.6 C
New York
Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Entertainment Bigg Boss 12: वीकेंड के वार में कैसे लगी श्रीसंत की क्लास,...

Bigg Boss 12: वीकेंड के वार में कैसे लगी श्रीसंत की क्लास, देखें तस्वीरें

9

नई दिल्ली- बिग बॉस में शनिवार को शुरु हुआ ‘वीकेंड के वार’ में सलमान खान ने घरवालों की जमकर क्लास लगाई। सलमान खान ने श्रीसंत के व्यवहार को लेकर उन्हें करारा जवाब दिया। सलमान की बात श्रीसंत को इतनी बुरी लगी कि वे वॉशरूम में जाकर रोने लगे। बता दें इस हफ्ते श्रीसंत ने काल कोठरी में जाने के बाद बिग बॉस और घरवालों के बारे में काफी कुछ कहा था जिसे लेकर सलमान खान ने श्रीसंत को काफी सुनाया। वीकेंड का वार श्रीसंत पर बहुत भारी पड़ा। सलमान ने काल कोठरी में जाने से लेकर टॉस्क तक श्रीसंत से कई सवाल पूछे जिस पर वे मौन दिखे।

पूरे हफ्ते सुर्खियों में रहे श्रीसंत को खलनायक की कुर्सी पर बैठना पड़ा। उनसे कई सवाल-जवाब हुए। कुर्सी पर बैठने के बाद श्रीसंत से सवाल-जवाब शुरु हो गए, जिससे परेशान होकर वे (श्रीसंत) रोने लगे। बता दें कि एक टॉस्क में दौरान मिली सजा के रुप में श्रीसंत जेल जाने से साफ मना कर देते हैं जिसके बाद किसी तरह शिवाशीष उन्हें समझाते हैं जिसके बाद वे जेल चले जाते हैं, पर जेल में जाने के बाद भी उनका गुस्सा शांत नहीं होता और वे बिग बॉस 12 को साल का सबसे घटिया शो बताते हैं।

सिलसिला यहीं नहीं रुका बिग बॉस पर जमकर गुस्सा निकालने के बाद श्रीसंत की लड़ाई सुरभि से हो जाती है। सुरभि श्रीसंत को समझाती हैं कि उन्हें अपनी गलती माननी चाहिए, वे कभी अपनी गलती नहीं मानते जिसके बाद भड़के श्रीसंत जेल से भागने की काफी कोशिशें करते हैं, पर नाकाम रहते हैं।