17.6 C
New York
Wednesday, January 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood Ajay Devgn को सरेआम पीट दिया था 20-25 लोगों ने, जानिए पूरा...

Ajay Devgn को सरेआम पीट दिया था 20-25 लोगों ने, जानिए पूरा मामला

3

Ajay Devgn आज एक बड़े स्टार है और बहुत कम ही किसी विवाद में फंसते हैं। लेकिन उन्होंने एक चैट शो में खुलासा किया था कि उनके एक्टर बनने से पहले कई बार झगड़े और हाथापाई में शामिल रहे हैं। एक बार Ajay Devgn को 20-25 लोगों ने सरेआम पीटा था। एक चैट शो के दौरान अजय देवगन ने यह खुलासा किया था जिसमें उनके साथ अभिषेक बच्चन और संजय दत्त भी शामिल हुए थे। इस शो को साजिद खान और रितेश देशमुख ने होस्ट किया था। रितेश ने दिनों स्टार्स से पूछा कि इंडस्ट्री में आने से पहले क्या उनकी कभी लड़ाइयां हुई है?

तो इस पर अभिषेक और संजय चुप रहे लेकिन अजय देवगन ने कहा कि कई बार उनकी लड़ाई हो चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने कईयों को पीटा है और खुद भी पीटे गए हैं। उन्हें एक पुराना वाकया याद आ गया जब 20-25 लोगों ने धुलाई कर दी थी। अजय देवगन ने कहा कि मेरा बहुत झगड़ा हुआ था। बहुत बार मारा भी और बहुत लोगों से मार भी खाई। एक बार तो 20-25 लोगों ने मिलकर मारा था। उन्होंने साजिद खान को कहा कि तुम्हें याद होगा। तो साजिद ने पूरा वाकया बताया। साजिद ने कहा, ‘अजय की एक व्हाइट जीप थी

जिसमें हम सब घूमते थे। हॉलिडे होटल के पास करीब एक पतली गली थी तो जीप के सामने पतंग के पीछे भागते हुए एक बच्चा आ गया। अजय ने फुल स्पीड में ब्रेक मारा। बच्चे को लगा नहीं लेकिन वह डर गया। इतने में वह रोने लगा। आसपास के लोग झुंड में हजार लोग आ गए। हम समझाने की कोशिश करने लगे लेकिन वे माने नहीं। पब्लिक मारने लगी। 10 मिनट में यह बात अजय के पिता वीरूजी के पास पहुंच गई। वे वहां पर 150-200 फाइटर्स लेकर आ गए। हिंदी फिल्म जैसा सीन हो गया। कौन है जिसने मेरे बेटे को हाथ लगाया। सब चुप हो गए।