17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news इंजीनियर की संदिग्ध अवस्था में मौत

इंजीनियर की संदिग्ध अवस्था में मौत

5

जिले में थाना सेक्टर 39 के सेक्टर 46 में रहने वाले एक इंजीनियर की सोमवार देर रात को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। सहायक पुलिस आयुक्त अरुण कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि सेक्टर 46 में रहने वाले प्रतीक गौर सेक्टर दो स्थित एक कंपनी में इंजीनियर के पद पर काम करते थे। सोमवार देर रात को वह कार्यालय से अपने दोस्त के साथ कार से सेक्टर 46 स्थित घर के लिए निकले।

उन्होंने बताया कि सेक्टर 45 के पास दादरी रोड पर प्रतीक कार चलाते समय अचानक मूर्छित हो गए। उनके दोस्त ने उन्हें तत्काल पास के ही प्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसीपी ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।